25 Oct 2026, Sun
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर में सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’, दोपहर में भाजपा कार्यालय से लौटेंगे मुख्यमंत्री निवास, जानें पूरा शेड्यूल…

 

रायपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर और अभनपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में रुकने के बाद अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 9:55 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां आरक्षित समय के बाद सुबह 10:20 बजे अभनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:40 बजे से 11:40 बजे तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे अभनपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां निर्धारित समय बिताने के बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद संस्थान की मांग: अमित शाह से मिले विष्णुदेव साय, AIIA के लिए रखा बड़ा प्रस्ताव

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed