रायपुर, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे वे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में इसके अलावा किसी अन्य कार्यक्रम का उल्लेख नहीं है।



