26 Oct 2026, Mon
Breaking

CM साय ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई: बोले- सत्य, न्याय और सदाचार की राह दिखाती रहेंगी महर्षि की शिक्षाएं

 

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उनकी कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का जो संदेश निहित है, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Share
पढ़ें   9 जून से शुरू होगी CM Helpline: मुख्य सचिव विकासशील का सख्त संदेश—‘शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *