26 Oct 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर छुट्टी का ऐलान: 9 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था त्योहार

 

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के पावन अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष यह अवकाश 09 नवंबर 2026 (दिन-सोमवार) को रहेगा।

पहले था ऐच्छिक अवकाश, अब हुआ सार्वजनिक अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5) में बताया गया है कि इससे पहले विभाग की अधिसूचना दिनांक 06 नवंबर 2025 के जरिए इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में (सरल क्रमांक-50 पर) दिनांक 09 नवंबर, 2026 (सोमवार) के लिए घोषित किया गया था। अब शासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है। इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब 09 नवंबर 2026 को राज्य में सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Share
पढ़ें   **रायपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल : TI, SI और आरक्षकों सहित 55 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, कानून व्यवस्था में सुधार के लिए लिया गया महत्वपूर्ण कदम**

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed