5 Nov 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : जशपुर से रायपुर और दुर्ग तक मुख्यमंत्री का दौरा, किसान मोर्चा कार्यशाला, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 5 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर, रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। दिन के अंतिम कार्यक्रम में वे भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। 10:45 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे। दोपहर 2:25 बजे वहां से रवाना होकर 2:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा के बाद शाम 3:30 बजे घड़ी चौक से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के भिलाई-3 के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे भिलाई-3 थाना ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद 4:50 बजे वहां से रवाना होकर 4:55 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे।

यहां शाम 5 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम 5:30 बजे भिलाई-3 से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   बीजापुर में SDOP की गुंडागर्दी : सड़क पर साइड नहीं देने पर तकनीकी सहायक और सचिव की बेरहमी से पिटाई, कर्मचारियों ने दी काम बंद की चेतावनी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed