रायपुर, 9 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 9 नवंबर को जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपने गृह निवास बगिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम भूईयापानी पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक ग्राम भूईयापानी में रहेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगिया के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से शाम 3:50 बजे अपने निज निवास पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
- 12:30 बजे: निज निवास बगिया से प्रस्थान।
- 12:35 बजे: बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे।
- 12:40 बजे: हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए रवाना।
- 1:00 बजे: सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपेड, लैलूंगा पहुंचेंगे।
- 1:05 बजे: सिरकीनारा से ग्राम भूईयापानी के लिए रवाना।
- 1:10 बजे: ग्राम भूईयापानी पहुंचेंगे।
- 1:10 से 3:10 बजे: ग्राम भूईयापानी में कार्यक्रम आरक्षित।
- 3:10 बजे: भूईयापानी से सिरकीनारा हेलीपेड के लिए रवाना।
- 3:15 बजे: सिरकीनारा हेलीपेड पहुंचेंगे।
- 3:20 बजे: हेलीकॉप्टर से बगिया के लिए रवाना।
- 3:40 बजे: बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे।
- 3:45 बजे: हेलीपेड से निज निवास के लिए रवाना।
- 3:50 बजे: निज निवास बगिया पहुंचेंगे और कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।


