10 Nov 2026, Tue
Breaking

कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा, गौ माता को प्रसाद खिलाकर प्रदेश की खुशहाली मांगी

 

रायपुर, 10 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा के अनुरूप उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए कामना की कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

Share
पढ़ें   रायपुर में सट्टा–शराब सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार… 1.21 लाख कैश और गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त, बड़े खाईवालों के नाम आए सामने

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed