रायगढ़, 11 नवंबर 2026। जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। उनके आगमन और आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज धरमजयगढ़ पहुंचेंगी। इस दौरान वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ करेंगी बैठक

स्मृति ईरानी प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आगमन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां तेज
15 नवंबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां जारी हैं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


