11 Nov 2026, Wed

ब्लैकमेलिंग केस में बरखा टंडन गिरफ्तार, पति दीपक पर भी शिकंजा; कोयला कारोबारी ने 15 लाख ठगने की शिकायत की

रायपुर, 11 नवंबर। छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सक्ती जिले में दीपक टंडन के खिलाफ कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी समेत कुल तीन मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों की जांच के सिलसिले में तेलीबांधा पुलिस बरखा टंडन से पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अब बरखा को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोप

रायपुर और बिलासपुर के बाद अब सक्ती जिले में भी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यहां कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 15 लाख रुपये लेने का आरोप है।

कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने सक्ती के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन ने उन्हें कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में उनसे 15 लाख रुपये लिए गए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो टेंडर दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई।

शिकायत के आधार पर सक्ती पुलिस ने दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम में CM विष्णु देव साय ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, कहा- "यह सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक"

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *