रायपुर, 15 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को रायगढ़ और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह-2026 में शामिल होंगे। इसके अलावा जशपुर जिले के आरा में प्रचेत नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे और तपकरा में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। सुबह 7:25 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 8:25 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट, चिरईपानी पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे जनजातीय गौरव दिवस समारोह-2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:05 बजे धरमजयगढ़ से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे ग्राम आरा स्थित आईटीआई परिसर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रचेत नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से तपकरा के लिए रवाना होंगे।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री तपकरा के छठ घाट पहुंचेंगे और यहां आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे तपकरा से रवाना होकर शाम 6:30 बजे अपने गृह ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे।


