17 Nov 2026, Tue

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज नवा रायपुर में मनाएंगे दीपावली मिलन, महिला मोर्चा की कार्यशाला में भी होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर शाम 4 बजे माना स्थित जैनम मानस भवन पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे जैनम मानस भवन से रवाना होकर 5:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   CG में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: नौकरी दिलाने के बहाने झारखंड ले जाकर 35 युवतियों को बनाया बंधक

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *