17 Nov 2026, Tue

बस्तर ओलंपिक में खिलाड़ियों का जोश हाई, मैदान में दिखा हुनर और हुनर का दम

रायपुर

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ बड़े कनेरा रोड स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण मैदान में मंगलवार को  किया गया। प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के पांचों विकासखंडों से करीब 1340 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

बस्तर ओलंपिक की शुरुआत रस्साकशी खेल से हुई। सीनियर महिला वर्ग में बड़ेराजपुर और कोंडागांव की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बड़ेराजपुर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान पर खेल भावना के साथ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अवसर देने मुख्यमंत्री का विजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। बस्तर ओलंपिक इसी सोच को धरातल पर उतारने वाली महत्वपूर्ण पहल है। खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

बस्तर ओलंपिक में कोंडागांव जिले के पांचों विकासखंडों के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे संभागीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के दौरान जिले के जनप्रतिनिधिगण,  अधिकारी-कर्मचारी और प्रतिभागी खिलाड़ी व ग्रामीणजन काफी संख्या में उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उत्कल दिवस, बस्तर पंडुम पर चर्चा एवं विभिन्न विभागों के समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल, जाने पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *