18 Nov 2026, Wed

महासमुंद जेल में बंदी की संदिग्ध मौत: इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

महासमुंद, 18 नवंबर 2026। जिला जेल महासमुंद में बुधवार सुबह एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक के रूप में हुई है। जेल परिसर में चक्कर खाकर गिरने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, जमीन पर गिरा बंदी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह जेल में बंद सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद जेल कर्मचारियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वह किस मामले में जेल में बंद था और कब उसे जेल लाया गया था, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Share
पढ़ें   रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव शुरू: राज्यपाल डेका ने कहा- कृषि, वनोपज और जैव-प्रौद्योगिकी में युवाओं के लिए अपार अवसर

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *