19 Nov 2026, Thu

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) आगामी 26 व 27 फरवरी 2027 को होगी आयोजित

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध भर्ती एवं चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का आयोजन आगामी 26 एवं 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। प्राथमिक स्तर (कक्षा-1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा-6 से 8) की शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु विज्ञापन आगामी 24 नवम्बर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु लागू की गई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यूपीटीईटी-2026 में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अतः सभी अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात ही शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक https://uptet.upessc.org/otr/info के माध्यम से देख व पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरांत 24 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होने वाली आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने विज्ञापन से संबंधित प्रमुख तिथियों का विवरण साझा करते हुए बताया कि विज्ञापन के प्रकाशन तथा ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) एवं आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 24 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 23 दिसम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके उपरांत यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसके निराकरण हेतु 27 दिसम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: 13 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे CM विष्णुदेव साय, सचिव पी दयानंद ने महाकुंभ के छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *