20 Nov 2026, Fri

यूपी की अभ्युदय योजना बनी युवाओं का सहारा, 138 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

अभ्युदय योजना से उड़ान भर रहे युवाओं के सपने, 10 केंद्रों से 138 को मिली सफलता

योगी सरकार में 157 केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मिल रहा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

नीट में 47, जेईई में 27 और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में 59 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ केंद्र रहा अव्वल, 27 विद्यार्थियों ने हासिल की कामयाबी

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश में आर्थिक अभाव प्रतिभाओं की राह नहीं रोक रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। समाज कल्याण विभाग की इस पहल के माध्यम से प्रदेश के 157 केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। योजना का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। वर्ष 2024 से 2026 के बीच शीर्ष 10 अभ्युदय कोचिंग केंद्रों के 138 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

लखनऊ बना सफलता का प्रमुख केंद्र

सफलता के मामले में लखनऊ अभ्युदय केंद्र प्रदेश में शीर्ष पर रहा, जहां से 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ। महोबा के 20, मीरजापुर के 17, मऊ, उन्नाव और कन्नौज के 14-14, वाराणसी के 13 और बाराबंकी के 11 विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की। वहीं, आजमगढ़ और गोरखपुर के चार-चार विद्यार्थी भी सफल रहे। चयनित विद्यार्थियों में 47 ने नीट, 27 ने जेईई और 59 ने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा सिविल सेवा श्रेणी में भी पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

निशुल्क कोचिंग से कम हो रहीं आर्थिक बाधाएं

पढ़ें   महाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम में गृह मंत्री अमित शाह लगाएंगे आस्था की डुबकी, CM योगी आदित्यनाथ भी होंगे मौजूद, विराट धर्म संसद में उठेगा सनातन बोर्ड का मुद्दा

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, नियमित कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और अभ्यास परीक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे महंगी निजी कोचिंग पर निर्भरता कम हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के सभी 157 केंद्रों के माध्यम से इस व्यवस्था को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों को रुकने नहीं देना है। सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध करा रही है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें।

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *