21 Nov 2026, Sat

महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में नई अर्जी, तीन आवेदनों पर 27 नवंबर को सुनवाई तय

रायपुर

महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर ने विशेष अदालत में तीन आवेदन पेश किए हैं। उसने जेल में हलफनामों पर हस्ताक्षर करने, वकीलों से मुलाकात की अनुमति देने और भविष्य में प्रोडक्शन वारंट या ट्रांजिट रिमांड जारी करने से पहले अपना पक्ष सुनने की मांग की है।

अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए अगली सुनवाई 27 नवंबर तय की है।

सौरभ को दो दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान ईडी ने उसकी कथित भूमिका, अन्य आरोपितों और गवाहों के बयान तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान दिया। एजेंसी के अनुसार, सट्टा नेटवर्क से अपराध की कुल कमाई 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

 

Share
पढ़ें   धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू: छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 प्रभावी, जबरन धर्म परिवर्तन पर आजीवन कारावास तक का प्रावधान

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *