22 Nov 2026, Sun

Rail One App बना यात्रियों का डिजिटल साथी, टिकट से Rail Madad तक हर सुविधा एक जगह

 नई दिल्ली 
भारतीय रेल से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं. रिजर्वेशन टिकट से जनरल टिकट तक, यहां तक कि PNR चेक करना. अधिकतर लोग इनके लिए या तो रेलवे काउंटर पर लाइन में लगते हैं या फिर अलग-अलग ऐप को इंस्टॉल करते हैं। 

अब भारतीय रेलवे की तरफ से A To Z सर्विस के लिए एक ही ऐप मौजूद है, जिसका नाम Rail One App है.  Rail One App की मदद से रिजर्वेशन से लेकर जनरल टिकट खरीदा जा सकता है. साथ ही रेल मदद और ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस भी देख सकेंगे। 

Rail One App में लॉगइन करना आसान है. एक लॉगइन से सभी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. यहां तक कि सफर के दौरान फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसमें R Wallet की सुविधा दी गई है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर भी मौजूद है। 

Reserved Ticket Booking फीचर्स 
रेल वन ऐप की मदद से आप अपने लिए और अपने परिवार की टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें स्लीपर और AC की टिकट को बुक किया जा सकता है। 

जनरल टिकट लेना आसान है 
रेल वन ऐप की मदद से रिजर्वेशन टिकट लेना आसान है. इसके लिए स्टेशन पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. उसके बाद अपने लिए और अपने परिवार के लिए जनरल टिकट को खरीदा जा सकता है। 

प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकेंगे
रेल वन ऐप की मदद से प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदा जा सकेगा. स्टेशन पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की जरूरत होती है. अगर आप किसी को रेलवे प्लेटफॉर्म तक छोड़ने जा रहे हैं, तो यह जरूरी टिकट है। 

पढ़ें   यूपीएससी मेंस पास करने वालों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 1 लाख का इनाम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना आसान 
रेल वन ऐप की मदद से लाइव ट्रेन स्टेटस को चेक किया जा सकता है. ऐसे में आप देख सकेंगे कि ट्रेन कहां तक पहुंची है और कितना लेट है. इसके अलावा कोच पॉजिशन और PNR आदि को चेक किया जा सकता है। 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *