22 Nov 2026, Sun

योगी सरकार ने बदले 144 पुलिस अफसर, कमिश्नरेट, पीएसी और जिलों में हुआ फेरबदल

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार एक जिलों में तैनाती की निर्धारति अवधि पूरी करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है। इसी क्रम में रविवार को 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है।

महराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के पीपीएस अधिकारियों को बदला गया है। इनके साथ पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी और प्रशिक्षण इकाइयों में तैनात अफसरों के कार्यस्थल में भी फेरबदल किया गया है। दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर से मीरजापुर और अतुल कुमार सिंह को अमेठी से महाराजगंज भेज दिया है। एक जिले में तीन साल से जमे पुलिस अफसरों का नाम इस लिस्‍ट में शामिल है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले किए गए हैं। एक ही स्थान पर निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को नए जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी और प्रशिक्षण इकाइयों में तैनात किया गया है।

प्रमुख तबादले और नई तैनातियां
सुजीत कुमार दुबे: लखनऊ कमिश्नरेट से डिप्टी एसपी अयोध्या
आशुतोष तिवारी: अयोध्या से हरदोई
रजनीश वर्मा: लखनऊ कमिश्नरेट से बागपत
शोभित कुमार: बुलंदशहर से कानपुर देहात
दिलीप कुमार सिंह: कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर
शुभम तोदी: आजमगढ़ से संभल
अतुल कुमार सिंह-प्रथम : अमेठी से महराजगंज
महेंद्र कुमार शुक्ला: अयोध्या से महोबा
रवि कुमार गुप्ता: प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा
नीलेश मिश्रा: बरेली से गोरखपुर
प्रवीण कुमार सिंह: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हापुड़
चमन सिंह चावड़ा: भदोही से मथुरा

कमिश्नरेट में बदलाव
लखनऊ कमिश्नरेट: प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव, उन्नाव से अरविंद कुमार-I, फिरोजाबाद से अमरीश कुमार, बुलंदशहर से रामकरन और वाराणसी कमिश्नरेट से प्रज्ञा पाठक को एसीपी पद पर भेजा गया है। इमरान अहमद को गाजियाबाद, रविकांत पाराशर को वाराणसी और शकील अहमद को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी मिली है।

पढ़ें   भ्रांतियां तोड़ने के लिए सामुदायिक मंच से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियान

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *