23 Nov 2026, Mon
Breaking

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे।  

रामलला के चरणों में किया साष्टांग दंडवत
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए। मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के समय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   छात्रों से बोले एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, असफलताओं से सीखें और कभी हार न मानें

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *