24 Nov 2026, Tue

राजगढ़ के संतरे को मिली राष्ट्रीय पहचान, स्वाद और मिठास के कारण बढ़ रही लोकप्रियता

राजगढ़ 
 राजगढ़ जिले का संतरा अपनी मिठास और रसीलेपन से देशभर में पसंद किया जा रहा है. यहां का संतरा इतना स्वादिष्ट है कि इसने कई प्रदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है . यही कारण है कि कानपुर, दिल्ली, कोलकत्ता, चेन्नई, मुम्बई में राजगढ़ जिले के मीठे व रसीले संतरे को राजगढ़ संतरा के नाम से जाना जाता है। 

संतरा उत्पादक किसानों का कहना है कि जिले की जलवायु संतरे की पैदावार के लिए आदर्श है. यहां के संतरे की मिठास के कारण दूर-दूर के खरीदार इसे प्राथमिकता देते है और सबसे पहले राजगढ़ के संतरे की मांग करते है. जैसे ही संतरे से भरी गाड़ी वहां पर पहुंचती है तो हाथों-हाथ मंहगे दामों पर माल बिक जाता है. इस समय जिले में करीब 21 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में संतरे का उत्पादन हो रहा है। 

ऐसा स्वाद जो रहे हर पल रहे याद
कहा जाता है कि जिसने भी राजगढ़ जिले के संतरे का एक बार स्वाद ले लिया वह उस स्वाद को भूल नहीं सकता. महाराष्ट के फल व्यापारी राहुल ने बताया कि राजगढ़ जिले का संतरा साइज में बड़ा रहता है व खाने में टेस्टी होता है. एक अन्य व्यापारी ने बताया कि हम लोग यहां से संतरे की सवा सौ गाड़ी भरकर कानपुर शहर में ले गए है. हम लोगों ने जिले से 140 संतरे के बगीचे खरीदे थे उसमें से 90 बगीचे के संतरे तोड़ लिए गए है. अब 50 बगीचे से संतरे की गाड़ी भरने आए है। 

गर्मी में ठंडक का देता है अहसास
संतरा व्यापारी विनोद खत्री ने बताया कि जिले का संतरा गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाता है. साथ ही गर्मी से बचाव करता है और लू से बचाता है. राजगढ़ संतरे का गढ़ है . दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और विदेश में राजगढ़ जिले की संतरे की डिमांड है। 

पढ़ें   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम: जनकल्याण योजनाओं का दिया ब्यौरा, बोले- किसानों और मजदूरों के हित में काम कर रही है विष्णुदेव साय सरकार

जल्दी नहीं होता खराब और स्वाद भी लाजवाब
राजगढ़ जिले के संतरे की खेती करने वाले किसान दूल्हे सिंह ने बताया कि राजगढ़ जिले का संतरा  बहुत फेमस है. कानपुर, दिल्ली, उतर प्रदेश व अन्य प्रदेशों के व्यापारी संतरे लगते ही उनके बगीचे को खरीद लेते है और फिर संतरे पकने पर गाड़ी में संतरे भर कर ले जाते है। संतरे की खासियत को लेकर किसान ने बताया कि यहां का संतरा बहुत दिनों तक खराब नहीं होता है और स्वाद में भी लाजवाब है,. इसलिए इसे लोग ज्यादा पसंद करते है। 

दूर-दूर से संतरा खरीदने आते हैं लोग
संतरा व्यापारी ताहिर खान ने बताया कि 50 से 60 गाड़ी संतरे की भरकर कानपुर भेज चुका हूं. पिछले साल व्यापार कम था. उस दौरान 30 से 35 गाड़ी संतरे की बेची थी. इस साल संतरे की पैदावार अच्छी हुई है. किसान  दूल्हे सिंह बताते हैं कि है यहां के संतरे को खरीदने के लिए गवालियर, बंगाल, दिल्ली, कानपुर के व्यापारी लोग आते हैं. इस बार संतरे का बगीचा अच्छा आया था. हालांकि, ओलावृष्टि में हमारे संतरे की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *