25 Nov 2026, Wed

दरभंगा से मैसूर जाना होगा आसान, जबलपुर समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर
 छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे 27 नवंबर को दरभंगा-मैसूर एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

दरभंगा से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर पहुंचेगी जबलपुर
गाड़ी संख्या 05513 दरभंगा से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर सतना, मैहर, कटनी, मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में ठहराव लेगी।

उसी दिन रात को 11.40 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी
यह ट्रेन उसी दिन रात को 11.40 बजे मदन महल स्टेशन और तीसरे दिन रविवार को दोपहर 2:30 बजे मैसूर पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें चार सेकंड एसी और 13 थर्ड एसी कोच शामिल हैं।

ट्रेन का संचालन बरौनी, पटना, मिर्जापुर, मनमाड़, पुणे, सांगली, मिरज, हुब्बल्लि, यशवंतपुर होते हुए होगा।

Share
पढ़ें   24 नवंबर से शुरू होगी दिल्ली-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी गाड़ी

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *