25 Nov 2026, Wed

स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

ग्वालियर
स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह स्वास्थ्य शिविर दिनांक *28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से इंटेक गार्डन, हजीरा, ग्वालियर* में आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, सर्जरी एवं मेडिसिन संबंधी निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय श्री विवेक तन्खा जी, सांसद (राज्यसभा)* विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री अशोक सिंह जी उपस्थित रहेंगे।

आयोजक ने ग्वालियर शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य उनके मानव सेवा एवं समाज कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है।
 

Share
पढ़ें   म.प्र. के श्रवण बाधित प्रशिक्षणार्थी सूरज साहू को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय टॉपर के रूप में किया सम्मानित

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *