25 Nov 2026, Wed

अंबिकापुर के उदयपुर जंगल में 17 हाथियों के झुंड में शामिल हुआ कबरा हाथी, प्रशिक्षित हाथियों संग लौटी वन टीम

अंबिकापुर 

सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी का व्यवहार अब बदलने लगा है। ट्रेंकुलाइज कर कालर आइडी लगाने के बाद से वह आबादी क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं कर रहा है, बल्कि उदयपुर वन परिक्षेत्र में ही 17 हाथियों के दल में मिलकर विचरण कर रहा है। इसी के साथ 12 दिन से उदयपुर में डेरा डाले वन विभाग की विशेष टीम प्रशिक्षित हाथी तीरथ राम व दुर्योधन को लेकर बुधवार को वापस लौट गई।प्रशिक्षित हाथी राजू को भी महावतों के साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व भेज दिया गया।

वन मुख्यालय के निर्देश पर कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर कालर आइडी लगाने के लिए विशेष टीम तैयार की गई थी। इस टीम में वन्य जीव विशेषज्ञों के अलावा अधिकारी, कर्मचारी और रमकोला हाथी पुनर्वास केंद्र के प्रशिक्षित हाथी दुर्योधन व तीरथ राम को शामिल किया गया था। उनके सहयोग के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व से प्रशिक्षित हाथी राजू को भी लाया गया था।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को केंद्र की एक और बड़ी सौगात : यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति, यूनिटी मॉल से स्थानीय उत्पादों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *