26 Nov 2026, Thu

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज जनदर्शन में सुनेंगे जनता की समस्याएं, संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी और IND 24 के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:25 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 4:30 बजे शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद शाम 5:30 बजे शहीद स्मारक भवन से रवाना होकर 5:45 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट, लाभांडी पहुंचेंगे। यहां आयोजित IND 24 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे वहां से रवाना होकर 7 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। यहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   प्यार, विश्वास और विकास की गूंज से थमी नक्सल हिंसा: CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने शहनाई की धुन के साथ गृहस्थ जीवन की नई शुरुआत, सुकमा की धरती पर लिखी गई प्रेम और शांति की अनूठी इबारत

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *