26 Nov 2026, Thu

लखनऊ के आसपास की आबादी को मिलेगा BDA का हिस्सा, 402 ग्राम पंचायतों पर बड़ा फैसला

बाराबंकी
 यूपी के बाराबंकी विकास प्राधिकरण की 15 साल पूर्व शुरू हुई कवायद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीडीए के गठन पर बयान देकर इससे जुड़े सपनों को साकार होने के संकेत दे दिए हैं। नौ माह पहले दुल्हादेपुर कुटी में आए सीएम ने अधिकारियों से बीडीए के गठन की कार्रवाई शुरू कराने को भी कहा था जिले की पांच नगरीय निकाय व 402 ग्राम पंचायतों को शामिल होंगे। बीडीए में जिले की 13.68 लाख की आबादी और एक चौथाई क्षेत्रफल शामिल होगा। लखनऊ से सटी आबादी को भी हिस्सा बनाने की तैयारी हैं। सीएम के बयान के बाद नगर नियोजन विभाग, विनियमित क्षेत्र व जिला पंचायत कार्यालय में हलचल तेज हो गई है।

नवाबगंज की 371 व फतेहपुर की 32 पंचायतें होंगी बीडीए का हिस्सा:
बाराबंकी विकास प्राधिकरण में नगर पालिका परिषद नवाबगंज, नगर पंचायत बंकी, देवा, सतरिख व जैदपुर व 402 ग्राम पंचायत की तकरीबन 13.68 लाख आबादी को प्राधिकरण का हिस्सा बनाने का मसौदा तैयार कर प्रस्तुत किया गया है। यह आबादी जिले की कुल आबादी का करीब एक तिहाई है। ऐसे ही प्रस्तावित बीडीए 10080 वर्ग किमी के दायरे में होगा। क्षेत्रफल के अनुसार यह एरिया कुल का करीब एक चौथाई है। नवाबगंज तहसील के 371 व फतेहपुर के 31 ग्राम पंचायत को दायरे में लिया गया है।

आयुक्त अयोध्या अध्यक्ष तो सचिव होंगे डीएम:
नवसृजित बीडीए में 106 अधिकारियों की तैनाती का प्राविधान किया गया है। बीडीए का अध्यक्ष आयुक्त अयोध्या मंडल के होने की व्यवस्था की गई है। एक पद उपाध्यक्ष के लिए है। नगर विकास विभाग के सचिव बीडीए के सदस्य होंगे जबकि डीएम सचिव होंगे।

पढ़ें   जैसलमेर में 10 किलोमीटर की सड़क बनी मुसीबत, घटिया निर्माण से जगह-जगह गहरे गड्ढे

किस दिशा में कितना हिस्सा
राजस्व ग्राम की ताहिरपुर पश्चिमी उत्तरी सीमा से पिंडसावा, ओदारपुर, सेमरी, खरियानी, इब्राहिमपुर, उमरपुर, कैमई, हीरपुर, सालेहनगर, सलारपुर, पवैयाबाद, कोटवा कला, नरायनभारी, जोलिया बनारस, गोदहा को लिया गया है। ऐसे ही दक्षिण दिशा में डल्लूखेड़ा, तिंधवानी, बरौली जाटा, झींझेमऊ,मवैया, तीरगांव, खानपुर, धौरहरा, इब्राहिमाबाद,मुबराकपुर, चियारा, मचैची, प्यारनपुर, अजपुरा, बेरी व उधौली को लिया गया है। पूरब में गोदहा, गदईपुर, टेरा, छुलहा, अमदहा, ज्योरी, मंूजापुर, टेरा, न्यामतपुर, मुश्कीनगर, सफदरगंज,मोड़ारी, अंबौर, रसूलपुर को लिया गया है। ऐसे ही पश्चिम दिशा में बसारा, कुर्सी, पलेहटी हैदराबाद, पंडरी, गंगौली, अनवारी, जबरीखुर्द, सैहारा, मियांपुर, टिकरिया, जमवासी, सरसंडी, नरगिंसमऊ, मुरादाबाद, रेंदुआ पल्हरी, छतेनागढ़ी,बस्ती, केवाड़ी, मोहम्मदपुर चौकी, संदौली उमरपुर, भिटौली कला, डल्लूखेड़ा तक का हिस्सा बीडीए की सीमा में होगा।

बढ़ता रहा अनियोजित विकास और फाइल में सिमटते रहे प्रस्ताव
बाराबंकी। जिल के डीएम आवास से लखनऊ की सीमा महज 12 किमी है। अनियोजित विकास रोकने के लिए सबसे पहले 21 जुलाई 1984 को नगर पालिका परिषद नवाबगंज व आसपास की 11 ग्राम पंचायत को शामिल करते हुए विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी का गठन डीएम की अध्यक्षता में किया गया था। इसके बाद तीन फरवरी 1993 को प्राधिकारी के दायरे में 11 और ग्राम पंचायत बढ़ाकर संख्या 22 कर दी गई। इसके बाद भी अनियोजित विकास बंद नहीं हुआ। हालात यह बने कि राजधानी से सटे बाराबंकी की तीनों दिशाओं में तेजी से हाउसिंग कंपनियों ने प्लाट बेचे और हाईरायज बिल्डिंगें खड़ी कर दी। यहां तक इन बसावटों में जलनिकासी के लिए ड्रेनेज, बिजली आपूर्ति लाइन, मार्ग, पेयजल, बिजली सबस्टेशन तक का ख्याल नहीं रखा गया। इस पर पुन: साल 2005 में तत्कालीन डीएम आशीष गोयल, 2016 में योगेश्वर राम मिश्रा ने बीडीए गठन के प्रस्ताव भेजे पर नतीजा सिफर रहा। साल 2020 व 2022 में डीएम आदर्श सिंह ने बीडीए गठन का प्रस्ताव भेजा। जिसमें तीन नगरीय निकाय नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत बंकी, देवा व सतरिख व 238 ग्राम पंचायत शामिल करने का प्राविधान किया था। उसके बाद फिर बने नये प्रस्ताव में नगर पंचायत जैदपुर व 164 पंचायतों को और शामिल कराया था।

पढ़ें   कांस्टेबल से डीएसपी तक का सफर, प्रमोशन के वक्त छलक पड़े मिथिला चतुर्वेदी के आंसू

बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि बीडीए को लेकर शासन की बैठक में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) प्रस्तुत किया गया था सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। कैबिनेट से जल्द मंजूरी होते ही बीडीए धरातल पर आए जाएगा।
लेखक के बारे में

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *