26 Nov 2026, Thu

दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को आएगी, लाखों नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली
 दिल्ली में SIR के तहत वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को दोबारा शामिल करने की प्रक्रिया में BLO को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 30 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने और जमा करने की डेडलाइन है, लेकिन बड़ी संख्या में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लिकेट (ASDD) वोटर्स का पता नहीं चल पा रहा है। खासकर किराये के मकानों में रहने वाले ऐसे वोटर्स को तलाशना मुश्किल हो रहा है, जो मकान खाली करके दूसरी जगह चले गए हैं।

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 47.5 लाख नाम हटाए गए थे। इनमें 43.32 लाख वोटर शिफ्टेड, 2.82 लाख मृत और 1.45 लाख एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे। अब चुनाव कार्यालय की ओर से ऐसे लोगों को दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

30 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने और जमा करने की डेडलाइन है

  • पालम विधानसभा एरिया के एक बीएलओ ने बताया कि मुझे 5 प्रतिशत लोगों के मिलने की उम्मीद है। अब यह हमारा उन इलाकों में तीसरा चक्कर है। सबसे पहले फेज में हमने काम किया। इसके बाद दोबारा हम उन्हीं लोगों को ढूंढने गए। अब तीसरी बार हम उनको ढूंढ रहे हैं। इनमें अधिकतर लोग किरायेदार हैं। मकान मालिक से पूछने पर पता चलता है कि वे
  • कई साल पहले यहां से चले गए। उनके फोन बंद हैं। विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ ने बताया कि पहले भी कुछ लोगों ने फॉर्म ले लिए थे और वापस नहीं किए। बाबरपुर की अनधिकृत कॉलोनियों में काम कर रहे एक BLO के मुताबिक, उनके बूथ पर करीब 300 वोटर ASDD श्रेणी में हैं। इनमें ज्यादातर किरायेदार हैं, जो मकान खाली करके जा चुके हैं। उनके नए एड्रेस की जानकारी न तो मकान मालिकों के पास है और न ही आसपास के लोगों से मिल पा रही है। कुछ लोग फोन उठाने के बावजूद जानकारी देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
पढ़ें   जैसलमेर में 10 किलोमीटर की सड़क बनी मुसीबत, घटिया निर्माण से जगह-जगह गहरे गड्ढे

30 नवंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 22 दिसंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
शाहीन बाग की एक BLO ने बताया कि उनकी लिस्ट में 400-500 वोटर हैं। शुरुआती दौर में सभी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कई लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। 10 दिसंबर तक फॉर्म का निस्तारण होगा, जबकि फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को जारी की जाएगी।

क्लेम और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया खत्म, 24 नवंबर तक 5,43,940 आवेदन

  • दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और गलतियों में सुधार कराने के लिए चल रही क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब लोग फॉर्म-6 भरकर अपना नाम नहीं जुड़वा सकेंगे। प्रक्रिया के तहत 24 नवंबर तक फॉर्म-6 के 5,43,940 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 और 31 अगस्त से 24 नवंबर तक आए 3,31,540 आवेदन शामिल हैं।
  • वहीं, वोटर लिस्ट में सुधार के लिए फॉर्म-8 के कुल 3,85,322 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक के 2,60,768 और इसके बाद के 1,24,554 आवेदन शामिल हैं। सीईओ ऑफिस के मुताबिक, नाम जुड़वाने के लिए सबसे ज्यादा 69,449 आवेदन वेस्ट जिले से आए हैं। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट में 57,164, साउथ ईस्ट में 56,694, ईस्ट में 52,844 और नॉर्थ वेस्ट में 53,300 आवेदन मिले हैं।

नाम जोड़ने और हटाने के लिए मिले आवेदन
वहीं, नई दिल्ली जिले में सबसे कम 8,120 आवेदन आए हैं। वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कुल 87,063 आवेदन मिले हैं। इनमें 30 अगस्त तक के 51,471 और 31 अगस्त से 24 नवंबर के बीच आए 35,592 आवेदन शामिल हैं। सबसे ज्यादा 18,396 आवेदन साउथ ईस्ट जिले से आए हैं। वहीं, फॉर्म-6A के कुल 1,969 आवेदन मिले हैं। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी।

पढ़ें   रांची के जगन्नाथ मंदिर में विशेष आयोजन, बदलेगा ध्वज और लगेगा पारंपरिक भोग

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *