रायपुर, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम कुंजारा में सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। वहीं, कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम कण्डोरा (महुआटोली) में आयोजित सोहराई करम महोत्सव में शामिल होकर नवनिर्मित करम अखरा और अखिल भारतीय रौतिया सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचने के बाद कार से ग्राम कुंजारा जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम कुंजारा पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से 1:30 बजे तक सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे ग्राम कण्डोरा (महुआटोली), तहसील कुनकुरी पहुंचेंगे।

यहां आयोजित सोहराई करम महोत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री नवनिर्मित करम अखरा एवं नवनिर्मित अखिल भारतीय रौतिया सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे ग्राम जोकारी पहुंचेंगे। यहां शाम 4:45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे ग्राम मटासी, पोस्ट नारायणपुर के लिए रवाना होंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम के बाद शाम 5:40 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।


