28 Nov 2026, Sat

राज्यसभा चुनाव विवाद में तीन सांसदों को हाईकोर्ट का झटका, जवाब में देरी पर लगाया जुर्माना

जबलपुर
 मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त किए जाने के मामले में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने जवाब पेश करने के लिए तीन निर्वाचित राज्यसभा सांसदों को अंतिम अवसर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने तीनों पर एक-एक हजार रुपये की कॉस्ट भी लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप
मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले को चुनाव याचिका के जरिए चुनौती दी है। याचिका के अनुसार, तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक मामले को लेकर उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि वहां की जिला अदालत ने एक परिवाद की सुनवाई के दौरान उन्हें नोटिस जारी किए थे।

याचिकाकर्ता का कहना है कि चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने के बावजूद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसी फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

तीन सांसदों को जवाब के लिए आखिरी मौका
याचिका में राज्यसभा के लिए निर्वाचित तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा को पक्षकार बनाया गया है। पिछली सुनवाई में अदालत ने सांसदों को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था। साथ ही स्पष्ट किया था कि निर्धारित अवसर पर जवाब नहीं देने की स्थिति में उनका जवाब पेश करने का अधिकार समाप्त किया जा सकता है।

शुक्रवार को हुई सुनवाई में सांसदों की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। अदालत ने यह आग्रह स्वीकार करते हुए एक-एक हजार रुपये की कॉस्ट के साथ अंतिम अवसर प्रदान किया।

पढ़ें   पाइपलाइन बिछी, कनेक्शन भी मिले, फिर भी गैस नदारद; MP में 1.17 लाख PNG कनेक्शन बंद

निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम हटाने का आदेश
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिका में अनावेदकों की सूची से भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम हटाने के आदेश भी दिए। निर्वाचन आयोग की ओर से इन नामों को याचिका से विलोपित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

    तीनों सांसदों पर कुल 3 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई गई
    जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया
    याचिका में निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम हटाए गए
    अगली सुनवाई की तारीख 11 दिसंबर तय की गई

याचिकाकर्ता मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता उपस्थित हुए, जबकि अनावेदक सांसदों की ओर से अधिवक्ता दीपक तिवारी और अन्य ने पक्ष रखा।

रिटर्निंग अधिकारी की अर्जी और आयोग को राहत
याचिका में व्यक्तिगत रूप से पक्षकार बनाए गए मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा ने भी अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की। एकलपीठ ने उनके आग्रह पर विचार करते हुए जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी। इसके अलावा, एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान अनावेदकों की सूची से निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नाम हटाने का स्पष्ट निर्देश जारी किया 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *