रायपुर, 29 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर, सरगुजा और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिन की शुरुआत जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास से होगी। मुख्यमंत्री अंबिकापुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन समारोह और संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में CODECON-2026 और राज्य स्तरीय युवा मेडिकल फेस्ट के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे बगिया स्थित निज निवास से रवाना होंगे और 10 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:40 बजे राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सरगवां वाटर पार्क ओपन थियेटर जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरगवां वाटर पार्क में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:10 से 1:30 बजे तक आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे राजमोहिनी देवी भवन, एमजी रोड अंबिकापुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचकर कुछ समय आरक्षित रखेंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर पहुंचेंगे और यहां आयोजित CODECON-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:20 बजे एसबीआईएमएस, मोवा पहुंचकर ‘Tarang 2.0 – State Youth Medical Fest 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रात 8:20 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8:25 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।


