29 Nov 2026, Sun

अमेरिका में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, लॉस एंजेल्स में लगातार 40 आफ्टरशॉक महसूस हुए

लॉस एंजेल्स
एक के बाद एक भूकंप के झटकों से अमेरिका का लॉस एंजेल्स हिल गया। यहां 5.0 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसके बाद लगातार 40 भूकंप के झटके आए। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच के पास था। इसका केंद्र 7.6 मील की गहराई में था। भूकंप की वजह से लॉस एंजेल्स एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन कई घंटों तक ठप रहा।

एयरपोर्ट पर ठप हो गया विमानों का संचालन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूकंप के दौरान एयरपोर्ट पर खिड़कियां टूट गईं। इनमें से एक झटके के कारण पासाडेना के ऐतिहासिक रोज बाउल स्टेडियम में प्रेस बॉक्स हिलने लगा। भूकंप की घटना यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस के बीच होने वाले फुटबॉल मुकाबले से ठीक पहले हुई।

मैनहट्टन बीच प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे भूकंप के बाद के अन्य झटकों के लिए तैयार रहें; जो कुछ मिनट, घंटे या कभी-कभी कुछ दिन बाद भी आ सकते हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *