29 Nov 2026, Sun

जनगणना में धर्म, जाति से लेकर बैंक खाते तक की जानकारी, दिल्ली में 45,863 ब्लॉक बनाए गए

नई दिल्ली
जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी 2027 से पूरी राजधानी में एक साथ शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजधानी को जनगणना के लिए 45,863 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में बांटा गया है। घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पूरी जनगणना पेपरलेस यानी डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी।

पहले चरण में 54 लाख परिवारों से ज्यादा ब्योरा दर्ज हुआ
जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल से 15 जून के बीच पूरा किया गया था। इसमें NDMC और MCD क्षेत्र के मकानों और परिवारों का विवरण जुटाया गया। इस दौरान दिल्ली में 75.98 लाख मकानों और 54.98 लाख परिवारों का ब्योरा दर्ज हुआ। अब दूसरे चरण में परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें खासतौर पर पलायन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, ताकि पता चल सके कि लोग किन कारणों से दिल्ली आए। उनका पिछला निवास कहां था।

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल
दूसरे चरण में धर्म, जाति, बैंक खाते और स्वास्थ्य समेत कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। ये 2011 की जनगणना के मुकाबले 11 अधिक हैं। इन्हें 6 श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण, भाषा एवं शिक्षा, धर्म एवं जाति, कामकाज एवं आर्थिक स्थिति, पलायन एवं पता, बैंक खाते और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शामिल है। व्यक्तिगत विवरण में परिवार के मुखिया, सदस्यों, उनके आपसी संबंध, उम्र और वैवाहिक स्थिति के बारे में पूछा जाएगा।

पूरी प्रक्रिया पेपरलेस
एन्यूमरेटर घर-घर जाकर डिजिटल तरीके से लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 46 हजार ब्लॉक में काम पूरा करने के लिए 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है।

पढ़ें   तीन गुना हुई यूपी की अर्थव्यवस्था, अब बीमारू नहीं बल्कि ग्रोथ इंजन बना प्रदेश: सीएम योगी

ये प्रमुख जानकारियां पूछी जाएंगी
नाम, परिवार के मुखिया और उनसे संबंध, पता, जाति, धर्म, जन्म स्थान, पिछला निवास स्थान और पलायन का कारण। इसके अलावा बैंक खाते, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, रोजगार और आर्थिक स्थिति से जुड़े सवाल होंगे। शैक्षणिक संस्थान, पढ़ाई और विषय, उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति तथा कार्यस्थल तक आने-जाने के साधन की जानकारी भी ली जाएगी। वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट से संबंधित जानकारी भी पूछी जाएगी।

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *