29 Nov 2026, Sun

यूपी में अब कट्टे नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही, दिनेश प्रताप सिंह का आकाश आनंद पर निशाना

लखनऊ
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बसपा नेता आकाश आनंद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा लगातार जनाधार खोती जा रही है और उसके नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश का धरातलीय ज्ञान नहीं है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से निकलकर उत्तम प्रदेश बना है और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। प्रदेश में अब कट्टे नहीं बन रहे, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। एक्सप्रेसवे के नेटवर्क से प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।

'24 घंटे सुरक्षित हैं बहन-बेटियां'
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में बहन-बेटियां 24 घंटे सुरक्षित हैं। अब महिलाएं रात में भी बेखौफ होकर अपने कार्यस्थलों पर जा रही हैं। अपराधियों में कानून का भय है और किसी की हिम्मत नहीं है कि महिलाओं की तरफ गलत निगाह उठाकर देख सके। उन्हें पता है कि ऐसा करने का परिणाम क्या होगा।

Share
पढ़ें   औद्योगिक विकास के लिए सीएम योगी के विजन पर काम कर रहा यूपीसीडा

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *