14 May 2025, Wed 10:08:24 PM
Breaking

बलरामपुर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को दिलाई शपथ… बोले हमारी लड़ाई है भाजपा से…आने वाले समय में और भी मजबूती से करें काम

घनश्याम सोनी

बलरामपुर, 21 जनवरी 2021

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा जिले भर के ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक आज राजपुर में आयोजित की गई थी.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने शपथ दिलाई और कांग्रेस के विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए बैठक में संगठन के विस्तार और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने पर विस्तार से जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जानकारी दी.

 

 

ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने भी संबोधित किया और कांग्रेस के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने यह भी कहा यह विचारधारा की लड़ाई है और हमारी लड़ाई सीधे भाजपा से है आने वाले समय में संगठन तेजी से अपना काम करें सरकार क्या कर रही है उसके बारे में प्रचार प्रसार करें और संगठन के लोग मजबूती से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से जुड़े और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उसे दूर करने के लिए भरसक प्रयास करें।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के महामंत्री लालसाय मिंज, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय, डॉ. बी एन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्षों में राजपुर से सुनील सिंह,रामानुजगंज से मधु गुप्ता,शंकरगढ़ से विजय पैकरा, कुसमी से हरीश मिश्रा चांदो से अब्दुल्ला खान, बलरामपुर से रिपु जीत सिंह रघुनाथ नगर से अशोक जायसवाल रामचंद्रपुर से यासमीन खान, वाड्रफनगर से अर्जुन यादव के अलावा डा. बी एन द्विवेदी एवं सोशल मीडिया के ब्लॉक संयोजक रवि सोनी तथा पार्षद पूरन चंद जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी ख़बरें : डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज लेंगे पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक...छत्तीसगढ़ में जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं...शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा सम्मान...उप मुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली जिला का प्रवास आज...रायगढ़ में 39वें चक्रधर समारोह का आयोजन... पढ़े पूरी ख़बर....

 

 

 

 

 

You Missed