10 Mar 2026, Tue
Breaking

वीडियो : बीरगांव में चोरों ने बैंक के साथ चार दुकानों पर किया हाथ साफ, लाखों के सामान ले उड़े चोर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 मार्च 2021

राजधानी रायपुर से लगे बीरगांव में चोरों ने बैंक सहित 4 दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । एक तरफ पुलिस होली के चलते पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर देती रही और दूसरी तरफ बीरगांव में चोरों ने मुख्य सड़क पर ही बैंक के साथ विकास मोबाइल दुकान, जी महासेल और टीवीएस शोरूम में हाथ साफ कर दिया । जानकारी के मुताबिक तकरीबन 5 लाख से अधिक के माल की चोरी हुई है । पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।

आज सुबह जैसे ही पुलिस को चोरी की घटना के बारे में पता चला पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है । चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है । वीडियो में देखा जा रहा है कि एक चोर आसानी से दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है ।

देखें वीडियो

 

 

Share
पढ़ें   धमतरी में पहली बार राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली, 10 से 24 जनवरी तक जुटेंगे 8,999 युवा

 

 

 

 

 

You Missed