10 Mar 2026, Tue
Breaking

प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले देश मे दूसरे नंबर पर, पिछले 24 घंटे में मिले 10 हज़ार से भी ज्यादा संक्रमित मरीज

फ़ाइल फ़ोटो

भूपेश टांडिया

रायपुर 12 अप्रैल 2021

 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण चरम पर है। दिन-ब-दिन रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। अब देश में कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर पहुंच चूका है। रविवार का दिन राहत भरा रहा। लेकिन मौत का आंकड़ा लोगों को डराने वाला रहा। वहीं मरीज के मामले में प्रदेश दूसरे से चौथे स्थान पर आ गया है। 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 10521 नए मरीज मिले हैं, जबकि महाराष्ट्र में कल 63294 नए केस आए हैं। महाराष्ट्र अभी भी देश में मरीज और मौत दोनों के आंकड़ों में टॉप पर है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है, यूपी में 15 हजार 276 केस, दिल्ली में 10 हजार 774 मरीज, चौथे नंबर पर छत्तीसगढ़ में 10 हजार 521 मरीज और कर्नाटक में 10 हजार 250 नए मरीज मिले हैं। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो महाराष्ट्र में 349 मरीजों की मौत हुई है, जबकि छत्तीसगढ़ में 122 लोगों की जान गई है। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 67, पंजाब में 59, गुजरात में 54, दिल्ली में 48, कर्नाटक में 40, मध्यप्रदेश में 24, तमिलनाडू में 22 और झारखंड में 21 लोगों की जान गई है।

Share
पढ़ें   चरामेति संजीवनी सेवा का कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया शुभारंभ, हर जरूरतमंद मरीज को डीजल ड्राइवर के खर्च पर अब मिलेगी एम्बुलेंस सुविधा

 

 

 

 

 

You Missed