स्व-सहायता की महिलाओं के लिए खुशखबरी : ‘पद्मश्री फूलवासन’ यादव के नेतृत्व में माँ बम्लेश्वरी जन हितकारी समिति के प्रतिनिधियों ने CM बघेल से किया मलाक़त..आयमूलक गतिविधियां संचालित करने CM से की बातचीत

Latest छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

भूपेश टांडिया

रायपुर, 25 सितम्बर 2021

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री फूलवासन यादव के नेतृत्व में माँ बम्लेश्वरी जन हितकारी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गांव में स्थापित गौठानों से महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों में विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

पद्मश्री फूलवासन यादव ने महिलाओं के ज्यादा-से ज्यादा समूहों को गौठानों से लाभान्वित करने के लिए वहां आयमूलक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में माँ बम्लेश्वरी जन हितकारी समिति वास्तव में महिला स्व-सहायता समूहों का फेडरेशन है। इससे हजारों महिला स्व-सहायता समूह जुड़े है। समूह द्वारा सामाजिक सरोकार के साथ-साथ आयमूलक गतिविधियों का भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने शासन की अन्य योजनाओं में भी महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने, सामूहिक बाड़ी के माध्यम से महिलाओं को सब्जी एवं फल उत्पादन के काम से जोड़ने तथा उनके उत्पादों के लिए मार्केटिंग की और बेहतर व्यवस्था करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। महिला समूहों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए गौठानों में आयमूलक गतिविधियों को भी विस्तारित किया जा रहा है। इस अवसर पर फूलकैना, जान बाई, जनिया साहू एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Share
पढ़ें   इस जिले में 30 सेशन साइट में 1209 लोगों को एक ही दिन में लगाया गया कोरोना का टीका, जोरों पर है कोविड का टीकाकरण