कटगी में श्रीमद्भागवत कथा : पंडित लक्ष्मीकांत बोले-‘अपने बच्चों को आधुनिक चीज़ों से दूर रखकर हनुमान चालीसा पढ़ायें.. सनातन के बारे में बताएँ’

Latest TRENDING Uncategorized छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

 

प्रमोद मिश्रा, कटगी/ बलौदाबाजार | 27 दिसम्बर, 2021

छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार जिले के ग्राम कटगी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में वृंदावन से पधारे पंडित लक्ष्मीकांत उपाध्याय श्रोताओं को सनातन धर्म की विशेषता बता रहे हैं, साथ ही कथाओं के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म के प्रति समर्पित होने का संदेश दे रहे हैं।

 

 

आचार्य पं. लक्ष्मीकांत जी ने बताया कि ‘अभी भगवान अवतार नही लेंगे…कलयुग के अंत में कल्कि अवतार में लेंगे, हमें अभी स्वयं सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा करना होगा। इसके लिए परम आवश्यक है कि अपने घर से धर्म स्थापना प्रारम्भ करें। पहले स्वयं एवं अपने परिवार जनों को भगवान का नाम, संकीर्तन भगवान की लीला का गुणगान एवं सनातन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ है। जब कामधेनु गौ माता पर हैहैय वंशी राजा शहस्त्रार्जुन ने व्यापारी दृष्टि डाला, तब भगवान श्री परशुराम स्वयं परशु अर्थात शस्त्र धारण करके 21 बार अधर्मी राजाओं के वंश का पूरे पृथ्वी से संघार कर दिया, इसलिए हमें गौ को राजनीति या व्यापारी दृष्टि से नहीं, बल्कि माता स्वरूप मान कर नि:स्वार्थ सेवा करना चाहिए। साथ में महाराज जी ने उपस्थित सभी भक्तों से संकल्प करवाया कि हमे अपने माता पिता का विशेष सम्मान करना चाहिए, प्रातः उन्हें प्रणाम करना चाहिए।

इस दौरान सैकड़ों भक्त कथा को सुनकर खूब प्रसन्न हुए और भगवान के भजन में खूब झूमते नज़र आये। इस दौरान मुख्य रुप से यजमान सतीश शर्मा, योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा, देवाशीष शर्मा, विमल देवांगन एवं कटगी ग्राम वासी उपस्थित थे। साथ ही बलौदाबाजार से आये विहिप के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, हेमंत वर्मा, पत्रकार अरविंद मिश्रा, जीवन पटेल, विहिप-बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव, सुप्रसिद्ध गौसेवक ओमेश बिसेन समेत अन्य जिलों आये भक्तों से व्यासपीठ से आशीर्वाद ग्रहण किया।

Share
पढ़ें   गोधन न्याय योजना के माध्यम से इस जिले में होगा गैस संयंत्र स्थापित, स्व सहायता करेगी इसका संचालन