11 Mar 2026, Wed
Breaking

CM की घोषणा का स्वागत : शासकीय सेवकों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने किया स्वागत, CM भूपेश बघेल ने 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली और अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान बढ़ाने की घोषणा की

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्यदिवस प्रति सप्ताह प्रणाली अपनाने और शासकीय सेवकों के हित में अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में की गई उक्त दोनों घोषणाओं पर प्रसन्नता जताते हुए छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने इसका स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह फैसला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी शासकीय सेवकों और उनके परिजनों के लिये राहत और खुशी देने वाला है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अब शासकीय दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी बेहतर तरीके से निर्वहन कर पाएंगे। इसके साथ ही अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का फैसला मुख्यमंत्री श्री बघेल के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करता है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, हीरा देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के निर्णय से शासकीय सेवकों का मनोबल बढ़ेगा। मुख्यमंत्री बघेल की दोनों घोषणाएं उनके दूरदर्शी और संवेदनशील का परिणाम है जिससे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी।

Share
पढ़ें   सरायपाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट पिकअप से जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed