10 Mar 2026, Tue
Breaking

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ : टी एल सिन्हा बने मगरलोड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष…धनेश्वर बंटी सिन्हा को बनाया गया महासचिव

धनेश्वर बंटी सिन्हा

मगरलोड / धमतरी 4 फरवरी 2022

विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के विश्राम गृह में मगरलोड को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का पुनर्गठन सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम प्रथम सत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ मगरलोड के सभी पत्रकारों की उपस्थिति में संघ का उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें जनहित के मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने व लोककल्याणकारी कार्यों को जनता के समक्ष लाना तथा विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों को आम जनता व सरकार के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती को गति प्रदान करने की बात कही गई आम जनता के मुद्दों को लगातार मीडिया के माध्यम से लाकर सरकार को अवगत कराना मुख्य बातें रही द्वितीय सत्र में मंगलवार 1 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का पुनर्गठन पर चर्चा किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष टोमन लाल सिन्हा को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष कैलाश टांडे महासचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा कोषाध्यक्ष राजू साहू सदस्य जितेंद्र साहू एवं संरक्षक सर्वसम्मति से किशन विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया इस अवसर पर धमतरी जिला के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रेस मीडिया के साथ रायपुर महासमुंद गरियाबंद बालोद रायगढ़ जगदलपुर कांकेर सहित प्रदेश के समस्त पत्रकार भाइयों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की नई क्रांति: खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 8741 करोड़ की लागत, 22 करोड़ लीटर डीजल की होगी बचत, 2 करोड़ मानव दिवस रोजगार और 6 जिलों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

 

 

 

 

 

You Missed