8 Mar 2026, Sun
Breaking

किसान रैली को बदनाम करने असामाजिक तत्वों द्वारा की गई थी हिंसा तथा पुलिस पर पथराव, नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने की घटना की कड़ी निंदा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 फरवरी 2022

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने किसान रैली को बदनाम करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा का प्रयोग करने तथा पुलिस पर पथराव करने के लिए घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। समिति ने ये भी तय किया है कि अनुशासन बनाए रखने के लिए किसान आन्दोलन में अब बाहरी व्यक्तियों तथा राजनैतिक पार्टियों को सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

समिति के सचिव कामता प्रसाद की तरफ से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कलेक्टर रायपुर के माध्यम से 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को सांसद श्री राहुल गांधी से मिलाने का अनुरोध या फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बैठक कराने का अनुरोध किया था। इस संबंध में समिति के द्वारा 1 फरवरी को पत्र भी लिखा गया था।

समिति के सचिव कामता प्रसाद ने कहा है कि सांसद राहुल गांधी के आगमन के दिन सभी किसान परिवार अनुशासन पूर्वक आगे बढ़ रहा थे और इसीलिए महिलाओं को रैली में आगे रखा गया था। समिति के सचिव के अनुसार पुलिस ने किसान रैली को जहां रोका वो वहीं रूक गए थे। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए साजिश रचते हुए सुनियोजित ढंग से बैरिकेट के पास पहुंच गए और उन्हें तोड़कर पत्थर चलाए और मारपीट किए।

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के सचिव कामता प्रसाद ने असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपना बयान जारी किया है।

Share
पढ़ें   आर्म्स 4 एआई और रायपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू : रायपुर के भूमिगत और सतही जलस्रोतों का स्पेस और एआई के माध्यम से होगा सर्वे

 

 

 

 

 

You Missed