8 Mar 2026, Sun
Breaking

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रयास : मंत्री अनिला भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक, महिला कोष की ऋण योजना से 36 महिला समूहों और सक्षम योजना से 2 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 फरवरी 2022

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित निवास कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अंतर्गत जिले की 36 महिला स्वसहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत दो हितग्राहियों को 23 लाख 70 हजार रूपए के स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अनिला भेंड़िया ने महिलाओें को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अनिला भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 08 व डौण्डी विकासखण्ड के 18 एवं गुरूर विकासखण्ड के 10 महिला स्वसहायता समूहों सहित कुल 36 महिला स्वसहायता समूहों को 21 लाख 70 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने सक्षम योजना से डौण्डी विकासखण्ड की 02 महिला हितग्राहियों को 02 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

Share
पढ़ें   विहिप बजरंगदल की जिला बैठक संपन्न : धर्मांतरण के खिलाफ आवाज तेज करने बनी रणनीति, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने सनातन धर्म का प्रचार तेज करने दिलाया संकल्प

 

 

 

 

 

You Missed