13 Mar 2026, Fri
Breaking

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कबीर आश्रम में सत्संग में हुए शामिल, मंत्री ने की घोषणा – ‘आश्रम तक सड़क और शेड होगा निर्माण’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 फरवरी 2022

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सकरी कोरासी के कबीर आश्रम में पारख सिद्धांत के प्रमुख प्रवर्तक संत पूज्य धर्मेन्द्र साहेब के सत्संग में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सकरी कोरासी कबीर आश्रम में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह आयोजित किया जाता है। डॉ. डहरिया ने समारोह को सम्बोधित किया और सकरी कोरासी मुख्य मार्ग से आश्रम तक कांक्रीट रोड एवं आश्रम प्रांगण में शैड निर्माण बनाये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, सकुन डहरिया, दुर्गा राय, कोमल साहू, शिवानंद साहू, नंदू साहू और सरपंच नारायण प्रसाद साहू सहित अभिलाष देव पारख सत्संग समिति के सदस्य मौजूद थे।

Share
पढ़ें   मरीन ड्राइव वाकेथॉन 2023: मतदाताओं को जागरूक करने दौड़े राजधानीवासी, शत-प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश

 

 

 

 

 

You Missed