8 Mar 2026, Sun
Breaking

स्कूली बच्चों को मुस्कान दे गए CM : फरसाबहार केआत्मानन्द स्कूल के बच्चों छायी खुशी की लहर, CM भूपेश बघेल ने बस की सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 25 जून 2022

फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे उस वक्त खुशी से झूम उठे जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल दूर होने के कारण बच्चों को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नूतन कुमार से बात कर रहे थे। नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। उसने बताया कि स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नूतन ने स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग कर दी । मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए।
गौरतलब है कि कुनकुरी विधानसभा में 03 आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जनपद पंचायत कुनकुरी, दुलदुला तथा फरसाबहार में संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में 1100 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। गांव के गरीब बच्चों को आधुनिक शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प निश्चित रूप से आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिए साकार हो रहा है।

Share
पढ़ें   CDTH हॉस्पिटल की नई यूनिट का शुभारंभ : 180 बिस्तर वाले सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह ने किया शुभारंभ, अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात बोले : "यह अस्पताल जिले के साथ आसपास के लोगों के लिए बड़ी सौगात"

 

 

 

 

 

You Missed