8 Mar 2026, Sun
Breaking

कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से आज कोरबा जिला के नव पदस्थ जिलाधीश संजीव कुमार झा ने सौजन्य मुलाकात किया, राजस्व मंत्री बोले : “जिले के विकास में अपना योगदान देवें”

प्रमोद मिश्रा

कोरबा, 4 जुलाई 2022

जिला कोरबा के नव पदस्थ जिलाधीश संजीव कुमार झा ने आज कोरबा विधायक एवं प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गुलदस्ता भेट कर सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर कलेक्टर झा ने राजस्व मंत्री से जिले के विकास की जो धीमी गतिमान थी उसे अब शासन-प्रशासन के परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ त्वरित गति से करने की बात कही।

राजस्व मंत्री ने जिले में शासन की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर मूल रूप में एवं त्वरित क्रियान्वयन पर जोर देने की बात कही। राजस्व मंत्री ने जिले में किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्वों की बढ़ रही गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पारदर्शिता के साथ कार्यो का निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर कोरबा अतिरिक्त जिलाधीश विजेंद्र पाटले एवं कोरबा अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा भी मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : CM भूपेश बघेल ने किया जनता को संबोधित, CM बोले : "जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध"

 

 

 

 

 

You Missed