26 Apr 2025, Sat 5:57:02 AM
Breaking

CM भूपेश करेंगे शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित : राजधानी रायपुर में CM भूपेश करेंगे सम्मानित, तो ज़िलों में विधायक और मंत्री देंगे सम्मान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 अगस्त 2022

कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के परिवारों को 75 वें स्वत्रंत्रता दिवस के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के दौरान 13 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शेष जिलों में मंत्रियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद सैन्य बलों के 32 जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति दी है।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस बल के 802 जवान एवं केंद्रीय बलों के 542 जवानों सहित कुल 1344 जवानों द्वारा कर्तव्य के दौरान शहादत दी गयी है।

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे जवान, जिनकी शहादत सैन्य बलों (थलसेना, वायुसेना एवं नौसेना) की पदस्थापना के दौरान हुई है, एवं छत्तीसगढ़ राज्य में शहीद हुए छत्तीसगढ़ राज्य बल तथा केंद्रीय बलों के जवानों के परिजन सम्मानित होने वालों में सम्मिलित होंगे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने की सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में 75 करोड़ के बजट की घोषणा : मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ की राशि आवंटित, प्रगतिरत् कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed