8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM भूपेश बघेल ने वामन बलिराम राव लाखे की जंयती पर उन्हें किया नमन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 सितम्बर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्धस्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वामन बलिराम लाखे की जंयती पर उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गौरतलब है कि स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता और सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से ही रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। सहकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके प्रयासों का लाभ आज प्रदेश में लाखों किसानों को मिल रहा है। लाखे जी ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका का प्रकाशन कर उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी।

Share
पढ़ें   DURG में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो मासूमों को कुचला: 12 साल के टकेश्वर की मौत, दोस्त वेंटिलेटर पर… पुलिस ने ड्राइवर को छोड़ा, अब FIR की तैयारी

 

 

 

 

 

You Missed