9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG सड़क हादसे में गई तीन छात्रों की जान : परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्रों की बाइक को बस ने लिया चपेट में, तीनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले

■ हादसे से गम का माहौल

■ परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र

प्रमोद मिश्रदुर्ग, 29 सितंबर 2022

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के लिए आज का दिन हादसों से भरा रहा । एक तरफ चार लोगों की हत्या की गई, तो दूसरी तरफ तीन छात्रों की मौत बस के चपेट में आने से हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ । मिली जानकारी के मुताबिक धमधा शासकीय स्कूल से त्रैमासिक परीक्षा देकर तीनों छात्र बाइक से घर लौटा लौट रहे थे, तभी बेमेतरा से दुर्ग आ रही बस की टक्कर से तीनों छात्रों की मौत हो गई । सभी 12वीं के छात्र थे ।

यह हादसा धमधा थाना क्षेत्र के नवागांव के पास हुआ । हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है ।इस हादसे में छात्र दीपक साहू, कोमल साहू, चंद्रशेखर साहू की मौत हुई है । सभी धमधा ब्लाॅक के ग्राम देवरी रहने वाले हैं ।

Share
पढ़ें   Bilaspur Train Accident: सिग्नल जंप से हुई भीषण टक्कर! प्रमोशन पाकर मालगाड़ी से पैसेंजर ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट की हुई मौत, CRS ने शुरू की जांच

 

 

 

 

 

You Missed