11 May 2025, Sun 6:33:59 PM
Breaking

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया CM का पुतला दहन, प्रदेश की कानून व्यवस्था को बताया वजह

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 15 अक्टूबर 2022

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर एवं जिला नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड द्वारा जय स्तंभ चौक मगलोड में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतला जलाया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल मगरलोड ने प्रदेश सरकार के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है। 4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है।आक्रोशित है परेशान है इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल ने प्रदेश सरकार की पुतला दहन किये है। पुतला दहन के दौरान पुलिस कर्मियों और भाजपाइयों के साथ झुमाझटकी भी हुआ ।

 

इस दौरान भाजपा मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विथिका विश्वास, महामंत्री श्रीमती हेमलता यादव,मंडल अध्यक्ष विजय यदु, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, महामंत्री यवन साहू, रामायण सिन्हा, कोषाध्यक्ष टीकम साहू,खिलेश साहू,मंडल मंत्री श्रीमती कविता यादव,मिलन नेताम, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती झमित सिन्हा, श्रीमती नंदनी सिन्हा, श्रीमती राधा साहू, श्रीमती डुगेश्वरी साहू, श्रीमती उर्वशी साहू, श्रीमती नीरा साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष नेमु निषाद, देवराज देवांगन, निर्मल साहू, हेमंत साहू, पुरुषोत्तम साहू, वैष्णवशरण साहू, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   MORNING BREAKING : आज इन प्रमुख मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी करेगी भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, रायपुर में किया जाएगा चक्काजाम

 

 

 

 

 

You Missed