10 Mar 2026, Tue
Breaking

टोल टैक्स पर पत्रकारों को नहीं लगेगा पैसा? : वायरल हो रहे मैसेज की क्या है सच्चाई?, क्या नहीं लगेगा टोल पर पैसा, पढ़े Fact Check

ब्यूरो रिपोर्ट

19 नवंबर 2022

अगर आप भी हाईवे पर सफर करने जा रहे हैं या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। हाल ही में एक मैसेज सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को सरकार की तरफ से टैक्स में छूट मिलेगी यानी उन्हें टोल टैक्स नहीं देना होगा।

आइए आपको बताते हैं कि सरकार कुछ लोगों को टोल टैक्स में छूट दे रही है या नहीं…इसको लेकर PIB ने ट्वीट किया है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक से एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों को भारत के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में छूट मिलेगी, जिसके लिए आईडी कार्ड दिखाना जरूरी होगा।’ हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है।

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें

पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। MORTHIndia द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। वहीं बताया गया कि इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक लिंक https://morth.nic.in/sites/default/files/faqs_exemptions.pdf पर जा सकते हैं।

टोल टैक्स में किसे मिलती है छूट?

पीआईबी ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि भारत में किसे टोल टैक्स से छूट है। इसमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकसभा राज्यसभा अध्यक्ष और सांसद आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, एम्बुलेंस और शव वाहनों को भी टोल टैक्स से छूट दी गई है।

पढ़ें   कला, कल्पना और क्रिएटिविटी का महाकुंभ शुरू : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कसडोल में 'दी इमेजिनेशन स्टेशन' का भव्य शुभारंभ, पूर्व टॉपर विक्रांतचंचल साहू बना नई पीढ़ी का प्रेरणास्तंभ, एक महीने तक बच्चों को मिलेगा कला का अनमोल संगम

आप खुद किसी भी मैसेज का कर सकते हैं फैक्ट चेक

सोशल मीडिया के जमाने में कई बार गलत खबरें वायरल होने लगती हैं। अगर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट या वॉट्सऐप पर आ रही किसी खबर पर शक है तो आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर जाना होगा। इसके अलावा आप WhatsApp नंबर 8799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी जानकारी भेज सकते हैं

Share

 

 

 

 

 

You Missed