8 Mar 2026, Sun
Breaking

तुनिषा शर्मा मौत मामला : शीजान खान की आज कोर्ट में पेशी, एक्ट्रेस को खुदकुशी के लिए उकसाने का है आरोप

मनोरंजन डेस्क, 25 दिसंबर 2022

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके दोस्त और ‘अली बाबा’ सीरियल में को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत एफआईआर दर्ज हुई है । आज उसकी कोर्ट में पेशी होगी। ये भी जानकारी सामने आई है कि तुनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे। शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था, जिसकी वजह से वो परेशान थीं। एक्ट्रेस ब्रेकअप का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी।

तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) और शीजान मोहम्मद खान (Sheezan M Khan) ‘अली बाबा’ सीरियल में साथ काम करते थे। इसी शो के सेट पर शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तुनिशा ने मेकअप रूम में जाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तुनिशा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।

तुनिषा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था । उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने के प्रति जूनून था और वह इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी । 14 साल की उम्र में उन्हें भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप सीरियल के लिए सेल्क्ट कर लिया गया, जिसमें उन्होंने राजकुमारी चाँद कँवर का किरदार निभाया । इस शो के बाद उन्होंने चक्रवर्ति अशोक सम्राट सीरियल में राजकुमारी अहंकारा का मुख्य किरदार निभाया । इस सीरियल से उन्हें खूब प्रसिद्धी हासिल हुई । इस शो के बाद वह कई टेलीविज़न शो गब्बर पूँछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रणजीत सिंह, इन्टरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह शो में नजर आई ।

पढ़ें   EOW-ACB NATIONAL AWARD : आतंकवाद-रोधी योगदान पर IG अमरेश मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान, अनेक मामलों में एक्शन की जमकर हुई सराहना

टेलीविज़न के अलावा तुनिषा फिल्मों की दुनिया में भी सक्रिय हैं वह फिल्म फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गारानी सिंह और दबंग 3 में काम कर चुकी हैं ।

20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। ऐसा लग रहा है जैसे मानों टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई हो। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं।
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जानकारी सामने आई है कि उन्होंने टीवी के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके साथ के को-स्टार्स हैरान हैं कि वह कुछ देर पहले बिल्कुल ठीक थीं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी टीवी एक्ट्रेस ने यूं अचानक मौत को गले लगाया हो। ऐसा लगता है कि जैसे टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई है। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed